Science Chapter 11 :- मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार हिंदी में।

 Science Chapter 11 :- मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार हिंदी में।





(1)मानव नेत्र में रेटिना पर बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति क्या हैं?

उत्तर:- वास्तविक एवं उल्टा।


(2)मानव नेत्र की सामान्य दृष्टि के लिए निकट बिंदु नेत्र से कितनी दूरी पर होता हैं?

उत्तर:- निकट बिंदु नेत्र से 25cm पर होता हैं।


(3)सामान्य आँख के लिए स्पस्ट दृष्टि की न्यूनतम दुरी क्या होती हैं?

उत्तर:-25cm.


(4)मानव नेत्र वस्तु का प्रतिबिंब नेत्र के किस भाग पर बनाता हैं?

उत्तर:-दृष्टि पटल पर (रेटिना)।


(5)मानव नेत्र का कौन-सा हिस्सा रेशेदार, जेलिवत पदार्थ का बना होता हैं?

उत्तर:-अभिनेत्र लेंस।


(6)मानव नेत्र की सामान्य दृष्टि के लिए दूर बिंदु कितनी दूरी पर होता हैं?

उत्तर:-दूर बिंदु नेत्र से अनन्त दुरी पर होता हैं।


(7)मानव नेत्र के उस भाग का नाम लिखें जो मानव नेत्र में प्रवेश होने वाली प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता हैं?

उत्तर:-पुतली।


(8)परितारिका (आइरिस) का क्या कार्य हैं?

उत्तर:-परितारिका पुतली के साइज को नियंत्रित करता हैं।


(9)अभिनेत्र लेंस की फोकस दुरी में परिवर्तन किसके द्वारा किया जाता हैं?

उत्तर:- पक्षमाभी पेशी द्वारा।


(10)आँख के रंगीन भाग को क्या कहते हैं?

उत्तर:-परितारिका (आइरिस)।


(11)रेटिना से जुड़े दो तंतुओं के नाम लिखें?

उत्तर:-छड़नुमा एवं शंकुनुमा।


(12)निकट दृष्टि दोष को किस लेंस से दूर किया जाता हैं?

उत्तर:-अवतल लेंस।


(13)दीर्घ दृष्टि दोष को किस लेंस से दूर किया जाता हैं?

उत्तर:-उत्तल लेंस।


(14)अवतल लेंस के चश्मे का उपयोग करके किस दृष्टि दोष को दूर किया जाता हैं?

उत्तर:-निकट दृष्टि दोष ।


(15)उत्तल लेंस के चश्मे का उपयोग करके किस दृष्टि दोष को दूर किया जाता हैं?

उत्तर:-दीर्घ दृष्टि दोष।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने