1.फीफा वर्ल्ड कप 2022 किस देश में आयोजित होने वाला हैं?
उत्तर:- कतर
2.तेलंगाना के किस गांव को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है-
उत्तर:- पोचमपल्ली
3.हाल ही में दिल्ली में स्थित रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की गयी है-
उत्तर:- मनोहर पर्रिकर
4.अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day) किस दिन मनाया जाता है-
उत्तर:- 17 नवंबर
5.हाल ही में किस देश ने भारत की वायु-रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए भारत को S-400 मिसाइल प्रणाली की डिलीवरी शुरू कर दी है-
उत्तर:- रूस
6.भारत ने अभी हाल ही में अंटार्टिका के लिए अपना जो अभियान शुरू किया है-
उत्तर:- 41वां वैज्ञानिक अभियान
7.अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने बयान के मुताबिक, ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए वर्ष 2030 तक दुनिया को मीथेन उत्सर्जन में कितने प्रतिशत की कटौती का लक्ष्य जरुर हासिल कर लेना चाहिए-
उत्तर:- 30 प्रतिशत
8.उत्तर प्रदेश के जिस शहर में 17 नवंबर से 19 नवंबर तक एक हॉट एयर बैलून कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है-
उत्तर:- वाराणसी
9.किसे आईसीसी क्रिकेट समिति का अध्यक्ष बनाया गया है-
उत्तर:- सौरव गांगुली
10.पश्चिम बंगाल सरकार ने घर-घर राशन पहुँचाने हेतु किस नई योजना की शुरुआत की है-
उत्तर:- दुआरे राशन योजना
11.व्यापार रिश्वत जोखिम को आंकने वाली वैश्विक सूची में भारत पिछले वर्ष के अनुसार पांच पायदान खिसककर किस स्थान पर पहुँच गया है-
उत्तर:- 82वें स्थान पर
12.अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Day for Tolerance) किस दिन मनाया जाता है-
उत्तर:- 16 नवंबर
13.वह देश जिसने 17 नवंबर 2021 को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के 2021-25 के कार्यकाल के लिए एक बार फिर से चुनाव जीत लिया है-
उत्तर:- भारत
14.कर्नाटक सरकार ने 16 नवंबर 2021 को किस दिवंगत एक्टर को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करने का घोषणा किया है
उत्तर:- पुनीत राजकुमार
15.केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल जितने साल के लिए बढ़ा दिया है-
उत्तर:- एक साल
16.हाल ही में केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के सर्वाधिक पिछड़े 44 जिलों में ई-गवर्नेंस का लाभ देने के लिए जितने करोड़ रूपये की योजना को मंजूरी दी है-
उत्तर:- 6,466 करोड़ रुपये
17.हिंदी की जिस प्रख्यात लेखिका का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है-
उत्तर:- मन्नू भंडारी
18.केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव, गृह सचिव, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक के कार्यकाल को कितने साल बढ़ाने के संबंध में गजट अधिसूचना जारी कर दी है-
उत्तर:- दो साल
19.किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को प्लेटो फुटवियर ब्रांड ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है-
उत्तर:- राहुल द्रविड़
20.राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) किस दिन मनाया जाता है-
उत्तर:- 16 नवंबर
21.हाल ही में किस देश ने अमेरिका को पछाड़कर वैश्विक धन में वृद्धि कर शीर्ष स्थान हासिल की है
उत्तर:- चीन
22.भारत सरकार ने सुशासन को बढ़ावा देने के लिए मंत्री परिषद के सभी 77 मंत्रियों को कितने समूहों में बांटा है-
उत्तर:- 08 समूह
23.कोलंबिया के एक पूरे शहर का सफाया करने वाला जो ज्वालामुखी अब फिर सक्रिय हो गया है उसका नाम क्या है?
उत्तर:- नेवाडो डेल रुइज़
24.सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पहले समलैंगिक जज बनने को लेकर किसे मंजूरी प्रदान कर दी है-
उत्तर:- सौरभ कृपाल
25.भारत के किस राज्य में 15 नवंबर, 2021 से 19 नवंबर, 2021 तक इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स के लिए इंडिया टेक्नोप्रेन्योरशिप सीरीज का आयोजन किया जा रहा है-
उत्तर:- केरल
26.हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के लिए जिस खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया गया है- उत्तर:- विवेक सागर प्रसाद
27.संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2022 की मेजबानी जिस देश को प्रदान की गयी है-
उत्तर:- मिस्त्र
28.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व स्तर पर कितने मिलियन बच्चे दिव्यांग हैं-
उत्तर:- 240 मिलियन
29.किस टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर अपना पहला T20 world cup 2021 जीत लिया है-
उत्तर:- ऑस्ट्रेलिया
30.राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का अगला प्रमुख किस पूर्व खिलाड़ी को नियुक्त किया गया है-उत्तर:- वीवीएस लक्ष्मण
31.बाल दिवस (Children’s Day) किस दिन मनाया जाता है-
उत्तर:- 14 नवंबर
32.AQI की वायु गुणवत्ता और प्रदूषण शहर ट्रैकिंग सेवा के मुताबिक भारत के जो 03 शहर विश्व के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुए हैं-
उत्तर:- दिल्ली, कोलकोता और मुंबई
एक टिप्पणी भेजें